Skip to main content

Why Raj Babbar Resigns from UP Congress President Post

आखिर क्यों राज बब्बर ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा?

फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के बड़े नेता राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है. कांग्रेस में पिछले दो दिनों में ये तीसरा इस्तीफा है. इससे पहले गुजरात और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों ने भी इस्तीफ़ा दिया है.

रिपोर्ट की माने तो राज बब्बर ने कहा कि मुझे एक विशेष काम देकर यहां भेजा गया था. मैं जितना काम कर सकता था, उतना काम किया. कुछ अच्छा हुआ होगा, कुछ खराब हुआ होगा. अब पार्टी लीडरशिप इसका आकंलन करेगी. राज बब्बर को 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली थी. माना जा रहा है कि अब राज बब्बर की जगह कांग्रेस किसी ब्राह्मण चेहरे को लाएगी.
आपको बता दें कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफे की अफवाह को खारिज कर दिया था. इस बात की अटकलें लगायी जा रहीं थी कि हाल के राज्यसभा चुनावों में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

इन्हें मिल सकती हैं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान:-

जब तक उनका इस्तीफा मंजूर किया जाता, वे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज जारी रखेंगे. राज बब्बर के बाद किसे यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी, इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. सूत्रों की माने तो इस लिस्ट में जितिन प्रसाद, राजेश मिश्र और ललितेशपति त्रिपाठी का नाम आगे चल रहा है. आना वाला समय बताएगा कौन लेगा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान?.

पिछले 36 घंटो में ये तीसरा इस्तीफा:-

ये भी संभव है गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस एक अध्यक्ष और 4 उपाध्यक्ष की न्युक्ति करें. हर उपाध्यक्ष को अपना-अपना कार्यक्षेत्र संभालना होगा. गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भरत सिंह सोलंकी और गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शांताराम नाइक के बाद राज बब्बर पिछले 36 घंटों में इस्तीफा देने वाले तीसरे प्रदेश अध्यक्ष हैं.

 क्या है  वजह?

ये तीनों कांग्रेस नेता कांग्रेस महाधिवेशन में मौजूद थे. भरत सिंह सोलंकी ने जहाँ इस्तीफे की वजह निजी विदेश यात्रा बताई, वही संताराम नाईक ने युवाओं को अवसर देने की बात करते हुए इस्तीफा दिया. राज बब्बर के इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई हैं.
प्रमुख बिंदु:-
  •  राज बब्बर ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा.
  • 36 घंटो में ये तीसरा इस्तीफा
 Content By :- https://nukkadtalks.in/aakhir-kyu-raj-babbar-ne/

Comments

Popular posts from this blog

Top 5 Smartphones Under 10,000

If You are Looking For Some Best Phone Under 10,000 If Yes, Then You Should Check Out This. We have reviewed all of these phone extensively, these are the best camera phones under 10000 one can buy. Most of these devices can shoot good images.

Aaj Se Teri | Unplugged | Nukkad Talks

Nukkad Talks Presenting our latest cover song 'Aaj Se Teri' from the Movie Padman Sung by Akshay Pandya We Hope you'll enjoy this song So, don't forget to LIKE, SHARE, COMMENT and SUBSCRIBE!!!

Top 3 Cricket Games 2018

If You are Looking For Some Best Cricket Games For Android Or Best Cricket Apps For Android? If Yes, Then You Should Check Out This List Of Top 3 Cricket Games 2018 For Android. and I Hope you’ll enjoy this Information So, don’t forget to LIKE, SHARE, COMMENT and SUBSCRIBE!!!