Skip to main content

Cricketer Mohommad Shami को जेल हो सकती है

भारतीय Cricketer Mohommad Shami की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एएनआई के अनुसार BCCI कॉन्ट्रैक्ट से बेदखल होने वाले इस क्रिकेटर के खिलाफ अब उनकी वाइफ हसीना जहां ने कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. उल्लेखनीय है कि हसीन जहां ने सबसे पहले क्रिकेटर पति के खिलाफ कथिततौर पर उनके चैट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोर्चा खोला और फिर आज पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करा दिया.
इससे पहले बुधवार को उन्होंने पुलिस स्टेशन जाने की खबरों का खंडन किया था, लेकिन आज यानी गुरुवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की है.
पुलिस का कहना है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी पर हत्या की साज़िश और धमकी जैसी क़ानूनी धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
वहीं, BCCI द्वारा आठ मार्च को जारी की गई राष्ट्रीय टीम के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शमी को शामिल नहीं किया गया है. उन्होंने इस सप्ताह अपनी पत्नी के आरोपों को ख़ारिज किया था.
2012 से क्रिकेट के हर तरह के प्रारूपों में भारत की ओर से 87 दफ़े खेल चुके इस खिलाड़ी के ख़िलाफ़ जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, अगर वह सिद्ध होता है तो उन्हें 10 साल या उससे अधिक की जेल की सज़ा हो सकती है.

तलाक नहीं दूंगी

Cricketer Mohommad Shami को जेल हो सकती है
Cricketer Mohommad Shami को जेल हो सकती है
यही नहीं, उन्होंन शमी पर मैच फिक्स करने का अारोप भी लगाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा, ‘शमी पाकिस्तानी लड़की और इंग्लैंड के बिजनसमैन के साथ मिलकर मैच फिक्स करते थे.  हालांकि, बुधवार को उन्होंने कहा था, ‘मैंने वो सबकुछ किया, जो वह मुझसे चाहते थे. उन्होंने मुझ पर अत्याचार किया और मेरे साथ पत्नी की तरह व्यवहार नहीं किया. वह एक इश्कबाज हैं’ साथ ही उन्होंने शमी को तलाक देने से भी इनकार किया है. उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें अपनी अंतिम शांस तक तलाक नहीं दूंगी.

कोर्ट में घसीटूंगी

Cricketer Mohommad Shami को जेल हो सकती है
Cricketer Mohommad Shami को जेल हो सकती है
हसीना ने पहले ही क्रिकेटर पति के खिलाफ कोर्ट जाने का मन बना लिया था. बुधवार को उन्होंने कहा था, ‘मेरे पास सभी सबूत हैं. जल्दी ही उन्हें कोर्ट में घसीटूंगी. बता दें कि इस मामले में सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी सफाई पेश की थी. मोहम्मद शमी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अपना बयान जारी कर इन सभी बातों को बकवास बताकर इनका खंडन किया.

उन्होंने लिखा, हाय, मैं Mohommad Shami हूं. ये हमारी निजी जिंदगी के बारे में जितनी भी चल रही हैं, ये सब सरासर झूठ है. ये हमारे खिलाफ कोई बहुत बड़ी साजिश रच रहा है, जो कोई भी यह कर रहा है उसका मकसद वह मुझे बदनाम कर मेरे खेल को खराब करना है.

बता दें जब शमी की पत्नी ने अपने फेसबुक अकाउंट से मोहम्मद शमी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने के गंभीर आरोप लगाए थे. फेसबुक पोस्ट में उनकी पत्नी ने शमी के फोन पर अलग-अलग लड़कियों से की गई बातचीत और कथित तौर पर उनकी गर्ल फ्रेन्ड्स के कई स्क्रीन शॉट्स अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए थे. इन पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पति के कई महिलाओं से नाजायज संबंध होने की बात कही है. हसीना ने इनके आधार पर अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के आरोप लगाए थे.

Comments

Popular posts from this blog

Top 5 Smartphones Under 10,000

If You are Looking For Some Best Phone Under 10,000 If Yes, Then You Should Check Out This. We have reviewed all of these phone extensively, these are the best camera phones under 10000 one can buy. Most of these devices can shoot good images.

Aaj Se Teri | Unplugged | Nukkad Talks

Nukkad Talks Presenting our latest cover song 'Aaj Se Teri' from the Movie Padman Sung by Akshay Pandya We Hope you'll enjoy this song So, don't forget to LIKE, SHARE, COMMENT and SUBSCRIBE!!!

Top 3 Cricket Games 2018

If You are Looking For Some Best Cricket Games For Android Or Best Cricket Apps For Android? If Yes, Then You Should Check Out This List Of Top 3 Cricket Games 2018 For Android. and I Hope you’ll enjoy this Information So, don’t forget to LIKE, SHARE, COMMENT and SUBSCRIBE!!!