पद्म पुरस्कार से नवाजा गया इन शख्सियत को, जानिए कौन है जिन्हें दिया जाएगा पद्म भूषण?
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को 41 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाने माने संगीतकार इलैयाराजा, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान और पी परमेश्वरन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इस प्रोग्राम में नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. बता दें कि 25 जनवरी को देश की 85 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का एलान किया गया था. इनमें 3 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 73 पद्म श्री अवॉर्ड शामिल हैं. अब 2 अप्रैल को होने वाले समारोह में बाकी 44 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा.
इन लोगों को किया गया सम्मानित:-
1) इलैयाराजा – कला और संगीत.
2) उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान- कला और संगीत.
3) पी परमेश्वरन- साहित्य और शिक्षा.इन लोगों को किया जाएगा पद्म भूषण से सम्मानित:-
4) फिलिपोस मार क्रिसोस्टम- अध्यात्म5) डॉ. रामचंद्रन नागास्वामी- पुरातत्व.
6) प्रो. वेद प्रकाश नंदा- साहित्य एवं शिक्षा.
7) पं. अरविंद पारीख- कला एवं संगीत.
पद्म श्री किन्हें-किन्हें मिला:-
8) अनवर अहमद उर्फ अनवर जलालपुरी (मरणोपरांत)- साहित्य एवं शिक्षा
9) नौफ अल मारवाई- योग
10) अभय बंग- रानी बंग- चिकित्सा
11) मोहनस्वरूप भाटिया- लोकसंगीत
12) नारायण दास- अध्यात्म
13) सोमदेव किशोरदेव बर्मन- खेल (टेनिस)
14) डॉ. येशी दोनदेन- चिकित्सा
15) डॉ. अरुप कुमार दत्ता- साहित्य एवं शिक्षा
16) अरविंद कुमार गुप्ता- साहित्य एवं शिक्षा
17) प्रो. दिगंबर हंसदा- साहित्य एवं शिक्षा
18) एम पियोंग्तम्जन जमीर- साहित्य एवं शिक्षा
19) मालती जोशी- साहित्य एवं शिक्षा
20) प्राण किशोर कौल- कला
21) लक्ष्मीकुट्टी- परंपरागत चिकित्सा
22) डॉ. जयश्री गोस्वामी महंत- साहित्य एवं शिक्षा
23) प्रभाकरण महाराणा- मूर्तिकला
24) डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र- साहित्य एवं शिक्षा
25) सुबासिनी मिस्त्री- समाजसेवा
26) वी नानम्माल- योग
27) सूलगित्ति नरसम्म- समाजसेवा
28) गोवर्धन पाणिका- कला (बुनाई)
29) मुरलीकांत राजाराम पेटकर- खेल (तैराकी)
30) संपत तुका राम टेके (मरणोपरांत)- समाजसेवा
31) सत्यनारायण सिंह शिवसिंहजी राठौर- सिविल सेवा
32) अमिताभ रॉय- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
33) आर सत्यनारायण- कला एवं संगीत
34) भज्जू श्याम- चित्रकला
35) महाराव रघुवीर सिंह सिरोही- साहित्य एवं शिक्षा
36) किदांबी श्रीकांत- खेल (बैडमिंटन)
37) लेंटिना आओ ठक्कर- समाजसेवा
38) रुद्रपट्टनम नारायणस्वामी थारंथन और रुद्रपट्टनम नारायणस्वामी त्यागराजन- कला एवं संगीत
39) प्रो. राजगोपालन वासुदेवन- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
40) मानस बिहारी वर्मा- विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
41) योगेंद्र – कला
Content by :- https://nukkadtalks.in/padm-purashkar-se-nawaja-gaya-in-shakshiyat-ko/
Comments
Post a Comment